मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा आरोप- कांग्रेस राज में होती थी हर काम की दलाली

Rakesh

कांग्रेस के राज में हर काम की दलाली होती थी, इसलिए इनके दिमाग में यही बात रहती है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा पर पलटवार करते हुए कहा कि हुड्‌डा साहब को कुछ असर हो गया है। उन्हें अपने आपको दिखाना चाहिए।

home minister anil vij
शेयर करें

अंबाला। कांग्रेस के राज में हर काम की दलाली होती थी, इसलिए इनके दिमाग में यही बात रहती है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा पर पलटवार करते हुए कहा कि हुड्‌डा साहब को कुछ असर हो गया है। उन्हें अपने आपको दिखाना चाहिए।

श्रीविज ने कहा कि सरकार विदेश में रोजगार देने के लिए लोगों को भेज रही है इसमें गलत क्या है। इनके (कांग्रेस) के राज में हर काम की दलाली होती थी इसलिए इनके दिमाग़ में यही बात रहती है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने एक बयान में कहा था कि भाजपा-जजपा सरकार विदेश भेजने वाली एजेंट बन गई है।

टैग: haryana
शेयर करें