मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मांगें 50 लाख रुपये

Rakesh

सिंगर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। हनी सिंह ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। उन्होंने शिकायत में बताया कि उन्हें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार से धमकी मिली है। साथ ही 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है। ..

honey singh
शेयर करें

मुंबई। पिछले कई महीनें से गैंगस्टर गोल्डी बरार सुर्खियों में बना हुआ है। वह मशूहर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। लेकिन अब फिर वह सुर्खियों में है। दरअसल सिंगर और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है।

हनी सिंह ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। उन्होंने शिकायत में बताया कि उन्हें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार से धमकी मिली है। साथ ही 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी से मुलाकात की। रैपर और सिंगर हनी सिंह को कनाडा में बैठे हुए गैंगस्टर गोल्डी बरार ने वॉइस नोट के जरिए धमकी दी है, लेकिन इससे पहले धमकी भरा कॉल आया था।

दिल्ली पुलिस को शिकायत दी

हनी सिंह के ऑफिस की तरफ से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शिकायत दी गई है। स्पेशल सेल वॉइस नोट की जांच करते हुए आगे की तफ्तीश कर रही है।हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

इस पर हनी सिंह ने बताया कि जब मेरे मैनेजर को मुझे जान से  मारने की धमकी का कॉल आया था तो उस समय मैं अमेरिका में था। मैने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है और वो मामले की जांच करेंगे। मैने उन्हें पूरी सूचना और सबूत दे दिए हैं।

इसके साथ ही हनी सिंह ने बताया कि मैनेजर रोहित छाबड़ा के फोन नंबर पर एक धमकी भरी कॉल आई। कॉलर ने खुद को गोल्डी बरार बताया था साथ ही 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद उसके मैनेजर को उसी नंबर से फिरौती के लिए रैंडम कॉल  और वॉइस मैसेज मिले।

सलमान को भी दी थी जान से मारने की धमकी

बता दें कि गोल्डी बरार पंजाब के मशूहर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है।फिलहाल फरार है। उसने इससे पहले बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

उसने  इसी साल मार्च में ईमेल भेजकर सलमान खान को धमकी दी थी। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। गोल्डी बरार विदेश में बैठकर भारत के लोगों को खुलेआम धमकी दे रहा है लेकिन पुलिस अभी तक उसका ठिकाना भी नहीं ढूंढ पाई है।

शेयर करें