मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भीषण हादसा, बारातियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा,14 की मौत 2 घायल

इंडिया वॉइस

जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह रीठा साहिब थाना पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

Uttarakhand news
शेयर करें

Road Accident : बीती रात चम्पावत जनपद के रीठा साहिब थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीमन्त ग्रामीण क्षेत्र के पत्थर ढुंगा नामक स्थान के पास बारातियों से भारी बुलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों के घायल होने की खबर है। वाहन में कुल 16 लोग सवार थे।

जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह रीठा साहिब थाना पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शवों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला जा रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 16 लोग सवार थे

यह हादसा जनपद चंपावत के सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मार्ग पर बुुड़म व ककनयी के मध्य हुआ है। मैक्स वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 16 लोग सवार थे। जिसमें 14 लोगों की मौत की सूचना है।

एसडीआरफ द्वारा दो घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया गया। डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने हादसे में 14 लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर शवों को निकाले जाने का काम चल रहा है।

चंपावत सड़क दुर्घटना को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया ह्रदय विदारक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के चंपावत में हुई भीषण सड़क दुर्घटना को ह्रदय विदारक बताते हुये मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक-संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रुपये बतौर अनुग्रह राशि की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं।” अपने ट्वीट में आगे उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
प्रधानमंत्री ने घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिये पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये बतौर अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

 

शेयर करें