मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

‘विक्रम वेधा’ का फर्स्ट लुक जारी, काफी मजेदार है फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार

इंडिया वॉइस

फिल्म का डायरेक्शन ऑरिजनल फिल्म बनाने वाले पुष्कर-गायत्री ही कर रहे हैं। ऑरिजनल तमिल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म विक्रम-बेताल की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है

vikramvedha_
शेयर करें

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) के जन्मदिन पर सोमवार को उनकी आगामी फिल्म विक्रम वेधा के मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। ऋतिक रोशन ने खुद इस लुक को फैंस के साथ साझा किया है। फर्स्ट लुक में ऋतिक ब्लू कलर के प्रिंटेड कुर्ते में नजर आ रहे हैं। खून से लथपथ ऋतिक रोशन के चेहरे पर उनका ग्रे शेड लुक देखते ही बन रहा है। तस्वीर में अभिनेता ने सन ग्लासेस भी लगाए हुए हैं। वहीं ऋतिक इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके सिर और छाती पर खून के छींटे भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में ऋतिक के किरदार का नाम वेधा है। इसका खुलासा खुद ऋतिक ने फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ किया है।

गैंगस्टर के किरदार में हैं ऋतिक

फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। ‘विक्रम वेधा’ इसी नाम से 2017 में आई तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म का डायरेक्शन ऑरिजनल फिल्म बनाने वाले पुष्कर-गायत्री ही कर रहे हैं। ऑरिजनल तमिल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म विक्रम-बेताल की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसमें एक चालाक गैंगस्टर हर बार एक पुलिसवाले से बचकर भाग निकल भागता है। सैफ अली खान और ऋतिक रोशन को फिल्म में एक साथ देखना दिलचस्प होगा।

तय है फिल्म की रिलीज डेट 

विक्रम वेधा’ को नीरज पांडे द्वारा रिलायंस एंटरटेनमेंट और वाई नॉट स्टूडियोज के सहयोग से उनकी कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स के तहत बनाया जा रहा है। फिल्म 30 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी।

शेयर करें