मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

एमपी में हैदराबाद की कंपनी बना रही थी नकली दवा, 25 लाख की दवा जब्त की

Rajni

मध्य प्रदेश में नकली दवा बिक रही थी। इंदौर में एक ही नाम से दो दवाएं मार्केट में थीं। पुलिस ने छापा मारकर 25 लाख रुपये की नकली दवा जब्त की है।

medicine
शेयर करें

इंदौर। मध्य प्रदेश में नकली दवा बिक रही थी। इंदौर में एक ही नाम से दो दवाएं मार्केट में थीं। पुलिस ने छापा मारकर 25 लाख रुपये की नकली दवा जब्त की है। इंदौर की एक कंपनी के प्राडक्ट की कापी कर एनर्जी पाउडर को मार्केट में बेचा जा रहा था।

लंबे समय से नकली दवा बनाने का काम इंदौर में हो रहा था। मालूम हो कि इंदौर की कंपनी क्योरवीन फार्मास्यूटिकल वर्षों से एनर्जी पाउडर का निर्माण कर रही है। कंपनी के इस प्रसिद्ध प्राडक्ट को एनर्जी प्राडक्ट के नाम से मार्केट में बेचा जाता है। लेकिन हैदराबाद की एक कंपनी हुबहू असली प्राडक्ट पैकिंग, नाम का उपयोग कर मार्केट में नकली पाउडर के रूप में बेच रही थी।

इसकी शिकायत राजेंद्र तारे निवासी कृषि विहार कालोनी ने की थी। पुलिस ने दवा बनाने वाली कंपनी के लसुडि़या स्थित गोडाउन में छापा मारकर 25 लाख रुपये कीमत का नकली एनर्जी पाउडर जब्त किया है। पुलिस ने हैदराबाद की कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

टैग: MP
शेयर करें