मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

प्रेग्रेंसी को एंजॉय कर रहीं इलियाना डिक्रूज, लोगों ने पूछा बच्चे के पिता का नाम

Rakesh

18 अप्रैल को इलियाना ने इंस्ट्राग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्रेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से ही इलियाना से लोग उनके बच्चे के पिता का नाम पूछ रहे हैं। इलियाना इन सब से बेफिक्र अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हैं।

ileana dcruz
शेयर करें

इलियाना ने बेबी बंप की फोटो शेयर की

मुंबई। फिल्म जगत की बेहतरीन अदाकारा इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी एंजॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर फैंस को इससे जड़ी हर अपडेट भी शेयर कर रही हैं। 18 अप्रैल को इलियाना ने इंस्ट्राग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्रेंसी की अनाउंसमेंट की थी।इसके बाद से ही इलियाना से लोग उनके बच्चे के पिता का नाम पूछ रहे हैं। हालांकि इलियाना इन सब से बेफिक्र अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में वो ड्राइव पर निकलीं और इसकी एक पिक्चर भी उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की है।

प्रेग्रेंसी में इलियाना ने लॉन्ग ड्राइव का लिया आनंद 

इलियाना ने प्रेग्रेंसी में लॉन्ग ड्राइव का आनंद लिया। इसकी एक पिक्चर भी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। इस पिक्चर में इलियाना का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘सन आउट बंप आउट’..आपको बता दें कि इलियाना ने पिछले महीने अपनी प्रेग्रेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके बच्चे के पिता का नाम जानने वालों की कतार लगी है। हर कोई उनसे ये सवाल कर रहा है कि उनके होने वाले बच्चे के पिता कौन हैं और उनका नाम क्या है।

कैटरीना के भाई से साथ अफेयर

आपको बता दें कि इलियाना डिक्रूज कुछ साल पहले एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस ने एक बार इंस्टाग्राम पोस्ट पर नीबोन को बेस्ट हबी के रूप में भी मेंशन किया था जबकि ये क्लियर नहीं था कि दोनों शादीशुदा थे या नहीं। 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं हाल ही में ये खबर आई थी कि इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। कॉफी विद करण सीजन 7 के एक एपिसोड में करण जौहर ने इनके रिश्ते को कंफर्म भी किया था।

शेयर करें