मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़-सहारनपुर में आसमान से धमाधम गिरे ओले, ओलावृष्टि और बारिश से खेतों में खड़ी फसल बिछी

up bureau

अलीगढ़ और सहारनपुर में शुक्रवार रात को अचानक ओले गिरने से मौसम बदल गया। ओलावृष्टि से एक ओर जहां मौसम पूरी तरह से पलट गया तो वहीं किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गईं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 24 घंटे तक फिलहाल ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. इसके बाद ही मौसम सामान्य होगा।

अलीगढ़-सहारनपुर में आसमान से धमाधम गिरे ओले, ओलावृष्टि और बारिश से खेतों में खड़ी फसल बिछी,
अलीगढ़-सहारनपुर में आसमान से धमाधम गिरे ओले, ओलावृष्टि और बारिश से खेतों में खड़ी फसल बिछी,
शेयर करें

अलीगढ़। अलीगढ़ और सहारनपुर में शुक्रवार रात को अचानक ओले गिरने से मौसम बदल गया। ओलावृष्टि से एक ओर जहां मौसम पूरी तरह से पलट गया तो वहीं किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गईं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 24 घंटे तक फिलहाल ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. इसके बाद ही मौसम सामान्य होगा।

बता दें शुक्रवार देर शाम अलीगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज़ ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादल घिर आए और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम ने न सिर्फ शहरवासियों को फिर से कंबल ओढ़ने पर मजबूर कर दिया, बल्कि किसानों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी।खेतों में खड़ी फसलें ओलों की मार से बर्बाद हो गईं, जिससे किसान परेशान और चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि लगा कि मोटे-मोटे ओले नहीं बल्कि कंचे गिर रहे हैं। वहीं, सहारनपुर में भी अचानक बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान परेशान हो गए।

शेयर करें