Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः यमुनानगर के छछरौली नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ, मात्र 10 रुपए में मिलेगा भोजन

हरियाणाः यमुनानगर के छछरौली नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ, मात्र 10 रुपए में मिलेगा भोजन

यमुनानगर के छछरौली नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ हरियाणा के स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने किया। इस मौके पर मार्किट कमेटी और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री का बुके देकर स्वागत किया गया। कैंटीन  की कमान स्वयं सहायता समूह ने संभाली है।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। यमुनानगर के छछरौली नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ हरियाणा के स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने किया। इस मौके पर मार्किट कमेटी और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री का बुके देकर स्वागत किया गया। कैंटीन  की कमान स्वयं सहायता समूह ने संभाली है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कैंटीन में भोजन का चखा स्वाद और की सराहना 

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कैंटीन में भोजन का स्वाद चखा और खाने की सराहना की। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि मंडी में आने वाले किसान-मजदूर व अन्य लोगों को भोजन की दिक्कत ना हो और सस्ती दरों पर अच्छा खाना मिल सके। इसी सोच के साथ हरियाणा के कृषि मंत्री ने योजना तैयार की और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया है।

इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में इन कैंटीनों को खोला गया है। कैंटीन में सेल्फ ग्रुप की महिलाएं भोजन तैयार करेंगी। किसान व मजदूरों को 10 रुपये में दाल, सब्जी, चार चपाती और चावल दिए जाएंगे। मार्केटिग कमेटी की तरफ से कैंटीन संचालकों को 15 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से राशि का भुगतान किया जाएगा।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com