मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उड़ाया Hardik Pandya का मजाक, तो कर दिया भारतीय फैंस ने ट्रोल

इंडिया वॉइस

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 विकेट से टी20 मे हरा दिया, तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया. भारतीय फैंस ने किया ट्रोल.

शेयर करें

India vs Australia:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक का अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी भारत टी20 मैच में 4 विकेट से ऑस्ट्रेलिया से हार गया। हार्दिक पांड्या के तेज 71 रन काम नहीं आए। इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 208 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की हार के बाद हार्दिक पांड्या ने एक पॉज़िटिव ट्वीट किया. इस पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने मजाक उड़ाया. शिनवारी के मजाक उड़ाने के बाद भारतीय फैंस ने उन्हें ट्रोल किया.

हांलाकी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा फिर भी पांड्या ने एक पॉजिटिव ट्वीट किया. इसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की फोटो भी शामिल की. पांड्या ने लिखा, ”हम सीखेंगे. हम इप्रूव करेंगे. फैंस को बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने हमारा सपोर्ट किया.” इस सेहर शिनवारी ने लिखा, ”प्लीज अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को हार जाना. आप इस मैच से ज्यादा सीख जाएंगे.”

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के ट्वीट के बाद भारतीय फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया. ट्विटर यूजर्स ने कई तरह की कमेंट किए. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसमें हार्दिक पांड्या ने नाबाद 71 रन बनाए थे.

शेयर करें