1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट व बुमराह को दिया आराम

IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट व बुमराह को दिया आराम

T20 Series में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरने वाली टीम इंडिया का ऐलान किय गया है। इस दौरे में रोहित शर्मा कप्तान होंगे, जबकि विराट व बुमराह को आराम दिया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2022। अगले माह वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज शुरु होने जा रही है। इस सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। जबकि विराट कोहली, मोहम्मद शमी व जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है। इनकी जगह पर केएल राहुल व कुलदीप यादव को टीम में जगह दी गई है। लेकिन इससे पहले दोनों ही खिलाड़ियों को अपना फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

पढ़ें :- विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज को हराकर 8वीं बार फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज अहम मानी जा रही है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित पहले ही कह चुके हैं कि आर अश्विन वर्ल्ड कप के चलते टीम इंडिया का प्लान में होंगे। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया था। लेकिन टी20 सीरीज में रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत की वापसी हो गई है।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

टीम इंडिया के नंबर वन स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। टीम मैनेजमेंट पांच मैचों की सीरीज में रवि बिश्नोई को ज्यादा मौके दे सकता है। इसके अलावा उमरान मिलक, संजू सैमसन व ऋतुराज गायकवाड़ भी वेस्टइंडीज सीरीज में अपनी जगह नहीं बना पाएं हैं।

सीरीज में टीम इस प्रकार है

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड टी20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी: चेतेश्वर पुजारा

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कुलदीप यादव, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, आर अश्विन, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई,  हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान और अर्शदीप सिंह।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com