मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

भारतीय टीम का आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान

Rakesh

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल करने के साथ भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। इसी के साथ अब टीम इंडिया वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन गई है।

cricket
शेयर करें

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल करने के साथ भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। इसी के साथ अब टीम इंडिया वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन गई है।

मौजूदा समय में टीम इंडिया के इस शानदार का कारण युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन करना है, जिनका दबदबा भी आईसीसी रैंकिंग में देखने को मिलता है।टीम इंडिया जहां पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 वनडे टीम बनी तो उसमें मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल की अहम भूमिका मानी जा सकती है।

सिराज जहां इस समय वनडे रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं गिल बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-2 की पोजीशन पर कायम हैं। इसके अलावा विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा भी 8वें और 10वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं टेस्ट में भले ही टीम इंडिया 2 बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहुंचकर उसे जीतने में कामयाब नहीं हो सकी।

शेयर करें