मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

ताइवान में तबाही, 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, कई इमारतें ध्वस्त हो गई-देखें भयंकर तस्वीरें

इंडिया वॉइस

कल ताइवान में आया शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। कई इमारतें ध्वस्त हो गई, कई लोगों की मलबे मे दबे होने की आशंका। ट्रेन पटरी से उतार गयी। आइए देखें प्रकृतिक आपदा की भयानक तस्वीरें-

शेयर करें

Taiwan Earthquake: ताइवान पे मानो प्राकृतिक आपदा के रूप में मुसीबत टूट पड़ी हो, कल आए भूकंप में काफी नुकसान झेलना पड़ा है। ताइवान में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे एक तीन मंजिला एक इमारत ध्वस्त हो गई और मलबे में कई लोग दब गए। रविवार को आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई, जो शनिवार से इस द्वीपीय देश के दक्षिण पूर्वी हिस्सों में महसूस किए जा रहे दर्जनों झटकों में सबसे शक्तिशाली है। भूकंप की वजह से एक स्टेशन पर यात्री ट्रेन भी पटरी से उतर गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर 18 को आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई, जो शनिवार से इस द्वीपीय देश के दक्षिण पूर्वी हिस्सों में महसूस किए जा रहे दर्जनों झटकों में सबसे शक्तिशाली है। इसी इलाके में शनिवार शाम को 6.4 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके है। इसी इलाके में शनिवार शाम को 6.4 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सबसे अधिक नुकसान भूकंप के केंद्र के उत्तरी क्षेत्र में हुआ है। ब्यूरो ने बताया कि भूकंप का केंद्र चिशांग शहर के पास सतह से महज सात किलोमीटर नीचे था।

ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि भूकंप की वजह से युली शहर के नजदीक तीन मंजिला एक इमारत ध्वस्त हो गई, जिसके निचले तल पर सात से 11 दुकानें थीं और ऊपरी मंजिल पर लोग रहते थे। एजेंसी ने बताया कि इमारत के 70 वर्षीय मालिक और उसकी पत्नी को बचा लिया गया है और बचावकर्मी मलबे में फंसी 39 वर्षीय महिला और उसकी पांच साल की बेटी के संपर्क में हैं।

ऊपरी दो मंजिल ध्वस्त होने के बाद मलबा तंग सड़क पर आकर गिरा, जिसकी वजह के बिजली के तार भी टूट गए। खबरों में बताया गया कि युली के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल ध्वस्त हो गया और पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर हैं। इस घटना में एक या अधिक वाहनों के पुल से गिरने की आशंका है। सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि ऑरेंज डे लिली फूलों के लिए प्रसिद्ध युली में भूस्खलन की वजह से करीब 400 पर्यटक फंस गए हैं। आम तौर पर यहां के पहाड़ी ढलान इन फूलों से ढके रहते हैं जिन्हें देखने पर्यटक आते हैं। एजेंसी के मुताबिक इलाके में बिजली नहीं है और मोबाइल फोन का सिग्नल भी कामजोर है।

एजेंसी ने रेलवे प्रशासन के हवाले से बताया कि युली और भूकंप के केंद्र चिशांग के बीच फुली शहर के डोंगली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के ऊपर बनी छतरी गिरने से वहां खड़ी एक ट्रेन के तीन डिब्बे एक ओर झुक गए। ताओयुआन शहर में खेल केंद्र की पांचवीं मंजिल की छत गिर जाने से 36 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया।

भूकंप के झटके ताइवान की राजधानी ताइपे, पश्विमी ताइपे से 210 किलोमीटर दूर ताओयुआन शहर में भी महसूस किए गए। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने ताइवान के नजदीक दक्षिण जापान के कई द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

भूकंप के प्रभाव को देखा जा सकता है देखिये कैसे एक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन हिल जाती है।

टैग: earthquake
शेयर करें