1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘Qala’ Trailer: इरफान खान के बेटे बाबिल की फिल्म ‘कला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस ने जमकर किया कमेंट

‘Qala’ Trailer: इरफान खान के बेटे बाबिल की फिल्म ‘कला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस ने जमकर किया कमेंट

'Qala' Trailer: फेमस एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मों में ही करियर बना रहे है। बता दें, बाबिल फिल्म ‘कला’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं और इस फिल्म का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

‘Qala’ Trailer: फेमस एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मों में ही करियर बना रहे है। बता दें, बाबिल फिल्म ‘कला’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं और इस फिल्म का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ ही फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगा है।

पढ़ें :- 'बुलाती है, मगर जाने का नहीं...', फेमस शायर राहत इंदौरी

इस फिल्म को प्रोड्यूस बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्ज कर रही है। नेटफ्लिक्स द्वारा यूट्यूब पर शेयर किए गए इस फिल्म के ट्रेलर को महज चंद घंटों में 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें, फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। लोग ट्रेलर के वीडियो पर लगातार कमेंट कर बाबिल और फिल्म की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक सिंगर पर बेस्ड है, जहां तृप्ति और बाबिल खान दोनों को एक सिंगर के रूप में प्रजेंट किया गया है। फिल्म में तृप्ति इंडस्ट्री की एक मशहूर सिंगर होती हैं, उनकी लाइफ काफी अच्छी चल रही होती, तभी फिल्म में बाबिल की एंट्री हो जाती है। बाबिल के आते ही तृप्ति की जिंदगी अंधकार की ओर जाने लगती है।

ट्रेलर में यह क्लियर नहीं हो पाया है कि बाबिल की भूमिका किस तरह की है। क्या वह निगेटिव रोल अदा करने वाले हैं? या फिर फिल्म की कहानी कुछ अलग ही है। इस बात को जानने के लिए हमें 1 दिसंबर तक इंतजार करना होगा, क्योंकि ये फिल्म इसी दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

पढ़ें :- Bollywood vs Hollywood : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि विज़न और रिसर्च की कमी!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com