मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी के जरिए भेजता था पैसा

Rakesh

यूपी की राजधानी लखनऊ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस ने राजाजीपुरम् लखनऊ से वसीउल्लाह को गिरफ्तार किया है।

terrorist
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस ने राजाजीपुरम् लखनऊ से वसीउल्लाह को गिरफ्तार किया है।

इसके पहले सितंबर में गिरफ्तार शैलेंद्र सिंह चौहान उर्फ शैलेश से मिली जानकारी के बाद ATS ने वसीउल्लाह की गिरफ्तारी की। वसीउल्लाह साइबर अपराध के ऑनलाइन ग्रुप का सदस्य था।

इसी ग्रुप के जरिए आईएसआई एजेंट और साइबर हैकर्स के संपर्क में आतंकी वसीउल्लाह आया। वसीउल्लाह क्रिप्टो करेंसी के जरिए डीलिंग करता था। आतंकी वसीउल्लाह ने अपने खाते से शैलेश उर्फ शैलेंद्र को रकम दी थी। वसीअल्लाह आईएसआई के लिए जासूसी करने वालों को रकम भेज रहा था।

शेयर करें