मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच यहां होगी बारिश, पढ़े मौसम का हाल

इंडिया वॉइस

हिमालयी क्षेत्रों हो रहे हिमपात और बारिश के कारण उत्तर और मध्य भारत में धीरे ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही कई इलाकों में कोहरे का भी असर दिखना शुरू हो गया है। 4वहीं दक्षिण भारत के कई इलाकों में अभी भी बारिश जारी है।

शेयर करें

हिमालयी क्षेत्रों हो रहे हिमपात और बारिश के कारण उत्तर और मध्य भारत में धीरे ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही कई इलाकों में कोहरे का भी असर दिखना शुरू हो गया है। 4वहीं दक्षिण भारत के कई इलाकों में अभी भी बारिश जारी है।

मौसम विभाग ने इस बीच आज भी पहाड़ी इलाकों में हिमपात तो दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी हिमपात के साथ बारिश की संभावना है।

इन इलाकों पिछले कई दिनों से छिटपुट बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान के पारे में गिरावट देखी जा रही है। कई इलाकों में तो पारा गिरकर शून्य के भी नीचे माइनस में पहुंच गया है। लिहाजा उन इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रहे बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में भी पारा लुढ़का है। पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है

शेयर करें