मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Money Laundering case: जैकलीन फर्नांडिस की आज दिल्ली कोर्ट में होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

इंडिया वॉइस

Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद, जैकलीन फर्नांडीज अपनी अंतिम जमानत सुनवाई के लिए दिल्ली की एक अदालत में पेश होंगी।

शेयर करें

Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के लिए तब से मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं, जब से उनका नाम कथित रूप से करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में चल रहा था। 200 करोड़ के ठगी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की ओर से दायर नियमित जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट आज सुनवाई करेगा. पटियाला हाउस कोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस दोपहर 2 बजे पेश होंगी. पटियाला हाउस कोर्ट से जैकलीन को मिली जमानत का ईडी विरोध भी कर सकती है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को अंतरिम जमानत दे दी थी.

जैकलीन की जमानत अर्जी पर होगी आज दिल्ली कोर्ट में सुनवाई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) के 200 करोड़ के जबरन वसूली मामले में जैकलीन फर्नांडिस सह आरोपी हैं. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) ने 17 अगस्त को एक चार्जशीट दाखिल कर जैकलीन को आरोपी बनाया था. इसके बाद अदालत ने उन्हें समन भेजा था. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत की याचिका दायर की थी.

आपको बता दें कि, उस दौरान जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट की तरफ से अतंरिम जमानत दे दी गई थी. लेकिन इस केस को लेकर रेगुलर जमानत याचिका पर 22 अक्टूबर सुनावाई होनी है. ई टाइम्स की खबर के मुताबिक जैकलीन फर्नांडिस के वकील ने बताया है कि शनिवार को हम दिल्ली की विशेष अदालत के सामने पेश होंगे. फिलहाल केस जैकलीन फर्नांडिस की जमानत याचिका पर आखिरी डिबेट के लिए सूचीबद्ध है. बता दें कि पिछले 1 साल से जैकलीन फर्नांडिस का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर केस लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है.

ठग से शादी करना चाहती थीं जैकलीन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुकेश चंद्रशेखर केस को लेकर जैकलीन फर्नांडिस से कई बार पूछताछ कर चुका है. ईडी की इस जांच और सुनवाई में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने पूरा सहयोग दिया है. ईडी की पड़ताल के दौरान जैकलीन ने एक बार बताया था कि वह सुकेश को अपने सपनों का राजकुमार मानती थीं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस इस महाठग से संग शादी के सपने सजा रही थीं. अब शनिवार को कोर्ट में पेश होने वालीं जैकलीन फर्नांडिस को जमानत मिलती है या नहीं ये देखना दिलचस्प रहेगा.

शेयर करें