मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर भारत में 150 करोड़ के कलेक्शन तक जल्द ही पहुंचने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वीकेंड में फिल्म ने 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली हैं।
फिल्म ने अकेले रविवार को ही देश में लगभग 38 करोड़ का कलेक्शन किया। सभी भाषाओं की आडियंस को ध्यान में रखते हुए इस तमिल फिल्म को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब किया गया है।सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में जेलर ने अब तक 146.4 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने करीब 222 की कमाई कम्पलीट कर ली हैं।
जल्द ही फिल्म 300 करोड़ क्लब में भी अपनी जगह बनाने वाली है। बता दे फिल्म ने देश में ओपनिंग डे पर ही करीब 48.35 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई की थी। वही शुक्रवार को फिल्म ने शुक्रवार को 34.3 करोड़ का कलेक्शन किया और शनिवार को फिल्म ने करीब 34.3 करोड़ कमाए लेकिन रविवार को एक बार फिर फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाते हुए जबरदस्त परफार्मेंस दिखाई हैं।
ट्रेड एनालिस्टों के अनुसार जेलर ने महज चार दिनों में ही ग्लोबल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की हैं।गौरतलब हे कि जेलर रजनीकांत की चौथी फिल्म हैं जिसने 300 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले 2010 में आई फिल्म एंथिरन, 2016 में कबाली और 2018 में आई फिल्म 3.0 ने भी 300 करोड़ी क्लब का हिस्सा रही है।