मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
हॉलीवुड

जेम्स कैमरून की ‘अवतार 2’ ने दुनिया भर में मचाया धमाल, महज तीन दिन में कलेक्शन पहुंचा 3000 करोड़ के पार

इंडिया वॉइस

अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने हिंदी सर्किट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इस हॉलीवुड फिल्म की चर्चा इस समय हर जगह चल रही है. फिल्म ने धमाकेदार तरीके से दुनिया भर में 3000 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर डाला है।

शेयर करें

Avatar 2 Worldwide Collection: जेम्स कैमरून की अवतार द वे ऑफ वाटर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रतिक्रिया दी। हॉलीवुड की जिस फिल्म का इंतजार लोग 13 साल से कर रहे थे, वो फिल्म यानी ‘अवतार 2’ इस समय में सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाल दिखा रही है. बेहतरीन वीएफएक्स और लाजवाब टेक्नोलॉजी फिक्शन के आधार पर ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ हर किसी को प्रभावित कर रही है. आलम ये है कि हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरून की इस फिल्म ने दुनिया भर में पहले वीकेंड पर 3000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

दुनिया भर में ‘अवतार 2’ की सराहना
जेम्स कैमरून की ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की समीक्षा शानदार रही और इसकी असाधारण वीएफएक्स के लिए इसकी सराहना की जा रही है. हर कोई ‘अवतार 2’ की जमकर तारीफ कर रहा है, साफतौर पर कहा जाए तो ‘अवतार 2’ मौजूदा में ग्लोबली लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. गौर किया जाए ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 3500 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर डाला है.

जिसकी बदौलत फर्स्ट वीकेंड पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘अवतार 2’ ने सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन-नो वे होम’ को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही मार्वल यूनिवर्स की ‘एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर’ को भी अवतार ने करारी शिकस्त दी है. ऐसे में ये अनुमान लगाया जा सकता है कि ‘अवतार 2’ इस साल की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्म बनने के कगार पर है.

भारत में भी ‘अवतार 2’ ने चलाया जादू
आपको बता दें कि, ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ विदेश के अलावा भारत में भी अपनी शानदार छाप छोड़े हुए है. इंडिया में तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ‘अवतार 2’ सिनेमाघरों में लगातार धूम मचा रही है. आलम ये है कि रिलीज के 3 दिन में अवतार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है, जबकि भारत में इस फिल्म का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 160 करोड़ के पार पहुंच चुका है.

शेयर करें