मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर टीम इंडिया में शामिल

Rakesh

आगामी एशिया कप के लिए टीम इंडिया की टीम की घोषणा कर दी गई। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने नामों का खुलासा किया। अपनी-अपनी चोटों से उबरने के बाद जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

cricket
शेयर करें

मुंबई। आगामी एशिया कप के लिए टीम इंडिया की टीम की घोषणा कर दी गई। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने नामों का खुलासा किया। अपनी-अपनी चोटों से उबरने के बाद जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

दूसरी ओर आईपीएल 2023 के स्टार तिलक वर्मा ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में जगह बना ली है। उन्होंने ऑलराउंडर अक्षर पटेल का उदाहरण दिया था। वह लेफ्टी हैं और बतौर स्पिनर बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हैं।

हम इस तरह की फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं। हमें ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए। यह स्कूल टीम नहीं है जहां नंबर सेट किया जाएगा। विरोधी टीम की रणनीति से निपटने के लिए आपको फ्लेक्सिबल ऑप्शंस की आवश्यकता है। हमें यह देखना होगा कि कौन तेज गेंदबाज या स्पिनर को बेहतर खेलता है और उसी के अनुसार उन्हें बाहर भेजना होगा।

शेयर करें