Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 42 प्रस्ताव पास, दलगत नहीं होंगे निकाय चुनाव, पार्षद ही चुनेंगे डिप्टी मेयर

Jharkhand : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 42 प्रस्ताव पास, दलगत नहीं होंगे निकाय चुनाव, पार्षद ही चुनेंगे डिप्टी मेयर

झारखंड में अब मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव निर्दलीय आधार पर ही होगा। मेयर का चुनाव निर्दलीय होगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 22 जून। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 42 प्रस्ताव पास किए गए हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि नगर निकाय क्षेत्र के अंतर्गत दलगत आधार पर चुनाव नहीं होंगे। नगर विकास विभाग ने इसकी नियमावली मंजूर की है। इसके साथ ही 14 नगर निकायों में चुनाव कराने का रास्ता भी साफ होगा। राज्य में अब मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव निर्दलीय आधार पर ही होगा। मेयर का चुनाव निर्दलीय होगा।

पढ़ें :- Jharkhand News: सरायकेला में दर्दनाक गोलीबारी की घटना, दोस्तों ने आँख में मारी गोली ,गंभीर हालत में RIIMS किया गया रेफर

डिप्टी मेयर को पार्षदों के बीच से चुना जाएगा

वहीं डिप्टी मेयर को पार्षदों के बीच से चुना जाएगा। हालांकि मांडर उपचुनाव के कारण कैबिनेट के फैसले के आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पथ निर्माण विभाग के पूर्व अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह पर ACB की जांच कराने का आदेश दिया गया है। उनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। कैबिनेट में पुलिस नियुक्ति नियमावली में संशोधन पारित हुआ है। पहले दौड़ उसके बाद फिर परीक्षा होगी। कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन लागू करने का प्रस्ताव मंगलवार को नहीं आ सका। कैबिनेट मंत्री जगन्नाथ महतो ने इस संबंध में कहा कि ये प्रस्ताव अगली कैबिनेट में आयेगा।

सूत्रों के मुताबिक राज्य के 70 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को 20 दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश देने की मंजूरी भी अभी नहीं मिली है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ये प्रस्ताव भी अगली कैबिनेट में आएगा।

पढ़ें :- Jharkhand News : हाई वोल्टेज बिजली तार के चपेट में आने से हाइवा बना आग का गोला, भीषण आग से चालक और खलासी ने बचाई जान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com