1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : BJP प्रदेश अध्यक्ष ने गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान, दीपक प्रकाश ने कहा- अब तो हद हो गई

Jharkhand : BJP प्रदेश अध्यक्ष ने गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान, दीपक प्रकाश ने कहा- अब तो हद हो गई

दीपक प्रकाश ने आपराधिक आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकारी आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा सरकार के 27 महीने के कार्यकाल में 4153 लोगों की हत्या हुई। 3741 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं और 766 नक्सली घटनाएं घटीं। राज्य की स्थिति भयावह है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 28 मई। झारखंड बीजेपी की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन शनिवार को हजारीबाग में राज्य के वर्तमान हालात पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस और राजद की गठबंधन वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

प्रदेश सरकार ने अति कर दी है- दीपक प्रकाश

उद्घाटन सत्र में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि संघर्ष करना है, तब तक विराम नहीं लेना है, जब तक लक्ष्य नहीं हासिल कर लें। दीपक ने कहा कि अब तो हद हो गई है। मुख्यमंत्री खुद अपने नाम पर पत्थर की लीज ले रहे हैं। उनके भाई ने भी लीज लेने का काम किया। उनकी साली और पत्नी ने भी इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन लेने का काम किया। अति तो तब हो गई जब उनके प्रेस सलाहकार और विधायक प्रतिनिधि ने भी लीज ली।

राज्य की स्थिति भयावह- दीपक

दीपक प्रकाश ने आपराधिक आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकारी आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा सरकार के 27 महीने के कार्यकाल में 4153 लोगों की हत्या हुई। 3741 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं और 766 नक्सली घटनाएं घटीं। राज्य की स्थिति भयावह है।

पढ़ें :- रांची में परिसीमन के विरोध में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी मैदान में उमड़ा जनसैलाब

पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा बीजेपी के कार्यकर्ता जीत रहे हैं- दीपक

दीपक प्रकाश ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपते हुए कहा कि आप जिस क्षेत्र, टोले या मुहल्ले से आते हैं वहां संघर्ष जारी रखे। साथ ही भरोसा दिलाया कि आने वाला समय बीजेपी का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता यहां होने वाले संवाद को नीचे तक पहुंचाए। ये भी कहा कि हर कार्यकर्ता को अपना सेल्फ एसेसमेंट करना है कि पार्टी के लिए हमने कितना किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज जनता में आक्रोश है और इस जनाक्रोश की परिणति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देखने को मिल रही है। पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा बीजेपी के कार्यकर्ता जीत रहे हैं। अभी तो आधा चुनाव परिणाम आया है। साथ ही दावा किया कि गांव की सरकार भी बीजेपी की ही सरकार होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com