Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : 15 दिनों की लंबी छुट्टी पर गए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अरूण सिंह को मिला प्रभार

Jharkhand : 15 दिनों की लंबी छुट्टी पर गए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अरूण सिंह को मिला प्रभार

जानकारी के मुताबिक सरकार की तरफ से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर जो तत्परता दिखाई जा रही है, उसको लेकर मुख्य सचिव थोड़ा नाराज हैं। उन्होंने पिछली कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर एक IAS अधिकारी को भी फटकार लगाई थी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 05 जुलाई। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 15 दिनों की लंबी छुट्‌टी पर चले गए हैं। मुख्यमंत्री को भेजे गए छुट्‌टी से संबंधित आवेदन में उन्होंने कहा है कि व्यक्तिगत कारणों से उन्हें अवकाश पर जाना पड़ रहा है। बतादें कि मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी का ये अब तक का सबसे बड़ा अवकाश है। वहीं उनके अवकाश से लौटने तक विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया है। अरुण कुमार सिंह विकास आयुक्त होने के साथ-साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के प्रभार में भी हैं। कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

पढ़ें :- सांसद निशिकांत दुबे के बयान से झारखंड में सियासत गरमाई, चारुशीला ट्रस्ट की ज़मीन को लेकर सरकार पर बोला हमला

वहीं जानकारी के मुताबिक सरकार की तरफ से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर जो तत्परता दिखाई जा रही है, उसको लेकर मुख्य सचिव थोड़ा नाराज हैं। उन्होंने पिछली कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर एक IAS अधिकारी को भी फटकार लगाई थी। मुख्य सचिव ने संबंधित विभाग से पूछा था कि कैसे ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए पैसे आयेंगे। सरकार के खाते में कितना बोझ पड़ेगा। पर उनके सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। वैसे माना जा रहा है कि सरकार पर पेंशन योजना के लागू होने के बाद 17 सौ करोड़ से अधिक का बोझ पड़ेगा।

पढ़ें :- झारखंडः मुठभेड़ में तीन लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com