Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. झारखंड में गर्म हो रही सियासत, 27 को अमित शाह से मिलेंगे राज्यपाल, जानें क्या है मामला ?

झारखंड में गर्म हो रही सियासत, 27 को अमित शाह से मिलेंगे राज्यपाल, जानें क्या है मामला ?

राज्यपाल हर 6 महीने में राज्य की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री को भेजते रहते हैं। लेकिन इस बार झारखंड के राजनीतिक गलियारों में सियासत बहुत गर्म है इसलिए इस मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हुई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 20 अप्रैल 2022।  झारखंड की सियासत में उठापटक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस देश 27 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार राज्यपाल रमेश झारखंड की ताजा राजनीतिक हालातों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराएंगे। हालांकि रमेश बैस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात कोई नई बात नहीं है। राज्यपाल हर 6 महीने में राज्य की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री को भेजते रहते हैं। लेकिन इस बार झारखंड के राजनीतिक गलियारों में सियासत बहुत गर्म है इसलिए इस मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हुई है।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

आपको बता दें झारखंड में इस बार कई मुद्दों को लेकर सियासत गर्म होती नजर आ रही है। उसमें से एक मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपने नाम पर पत्थर खदान की लीज लेने का है। आपको बता दें इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट भी मांगी है। चुनाव आयोग द्वारा कार्यवाही झारखंड के राज्यपाल रमेश की अनुशंसा की गई है आपको बता दें इसकी शिकायत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा की गई थी हालांकि इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सहयोगी दल कांग्रेस के मुख्यमंत्री के साथ खड़ा नजर आ रहा।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भी तो रोना काल में प्रोत्साहन राशि वितरण के मामले में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। यह यह मामला भी झारखंड में विपक्ष की नजरों में अटका हुआ है सरयू राय इस मामले को लेकर लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख रहे हैं। और अपनी तरफ से प्रमाण भी दे रहे हैं हालांकि वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इन सभी आरोपों को निराधार बता रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com