मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

Jharkhand : पहले प्रधानमंत्री बने मोदी जिन्होंने की ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की विधिवत पूजा, रोड शो में हर-हर महादेव का नारा

इंडिया वॉइस

करीब एक घंटे से अधिक चले इस रोड शो में हर-हर महादेव का नारा पूरी नगरी में गूंजता रहा। रोड शो में लोगों की भीड़ और उत्साह से प्रधानमंत्री गदगद दिखे।

शेयर करें

रांची, 12 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देवघर में 12 ज्योतिर्लिंगों में नौवां ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की पूरे वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की।

मंगलवार को रोड शो के बाद प्रधानमंत्री बाबा मंदिर पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद निशिकांत दुबे, मंत्री मिथिलेश ठाकुर बाबा मंदिर में मौजूद थे। देवघर मंदिर के प्रमुख पंडा ने प्रधानमंत्री को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कराई। प्रधानमंत्री मोदी ने देवघर के मनोकामना लिंग पर जलार्पण किया।

बतादें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ही देवघर एयरपोर्ट समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री वहां से करीब 11 किलोमीटर रोड शो करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे थे और विधिवत पूजा-अर्चना की। रोड शो में मोदी का जलवा देखते ही बन रहा था। मानो पूरा झारखंड ही अपने प्रधानमंत्री के स्वागत में उमड़ पड़ा हो।

करीब एक घंटे से अधिक चले इस रोड शो में हर-हर महादेव का नारा पूरी नगरी में गूंजता रहा। रोड शो में लोगों की भीड़ और उत्साह से प्रधानमंत्री गदगद दिखे।

टैग: jharkhand
शेयर करें