Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : सीएम सोरेन पर निशिकांत दुबे के गंभीर आरोप- मुख्यमंत्री मेरी और मेरे परिवार की कराना चाहते हैं हत्या

Jharkhand : सीएम सोरेन पर निशिकांत दुबे के गंभीर आरोप- मुख्यमंत्री मेरी और मेरे परिवार की कराना चाहते हैं हत्या

निशिकांत दूबे ने कहा कि पिछले 3 सालों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मेरे ऊपर केस करवाते रहे। उस अपराधी को रिवाल्वर का लाइसेंस भी दिया गया। लगता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन अपराधियों को संरक्षण देकर मेरी और मेरे परिवार की हत्या कराना चाहते हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 8 जून। झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लेते हुए बड़ा आरोप लगाया है। सांसद ने बुधवार को एक साथ तीन ट्वीट कर किसी अपराधी का वीडियो साझा किया और कहा कि ये वही अपराधी है, जिसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। इसने साल 2018 में मुझे जान से मारने की धमकी दी थी।

पढ़ें :- Jharkhand News: सरायकेला में दर्दनाक गोलीबारी की घटना, दोस्तों ने आँख में मारी गोली ,गंभीर हालत में RIIMS किया गया रेफर

सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विट कर लिखा- मुख्यमंत्री इन अपराधियों को संरक्षण देकर मेरी और मेरे परिवार की हत्या कराना चाहते हैं। सांसद के ट्वीट के बाद और पहले से ही सियासी उथल-पुथल झेल रहे झारखंड में नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई है। निशिकांत दूबे ने अपने ट्वीट में पीएमओ, अमित शाह, हेमंत सोरेन, दीपक प्रकाश, दिल्ली पुलिस, बाबूलाल मरांडी और अनंत ओझा को टैग किया है।

पढ़ें :- Jharkhand News : हाई वोल्टेज बिजली तार के चपेट में आने से हाइवा बना आग का गोला, भीषण आग से चालक और खलासी ने बचाई जान

विष्णुकांत झा को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई पुलिस

दिल्ली पुलिस ने देवघर में छापेमारी कर विष्णुकांत झा को मंगलवार को उसके ही घर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे दिल्ली ले गई है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली थाना में भादवि की धारा- 385/387/120/174 AB के तहत दर्ज कांड संख्या- 32/2018 को लेकर नामजद आरोपी विष्णुकांत झा की गिरफ्तारी की गई है।

पढ़ें :- Jharkhand News: गुमला में कार और बस की भीषण टक्कर में परिवार के 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

BJP सांसद ने ने लिखा कि 2018 में मुझे और राजमहल के भाजपा विधायक अनंत ओझा को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पैसे की मांग फोन पर की गई थी। तब मैंने दिल्ली में और अनंत ओझा ने साहिबगंज में साल 2018 में FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में विष्णुकांत झा को पकड़ लिया गया है। उसके मुताबिक मुझे मारने की सुपारी देवघर निवासी विष्णुकान्त झा ने दी थी। ये वही विष्णुकांत झा है, जिसके ऊपर दुष्कर्म की कोशिश और हत्या का केस अलग-अलग थानों में दर्ज है।

निशिकांत दूबे ने कहा कि पिछले 3 सालों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़े पदाधिकारी विष्णुकांत झा से मेरे ऊपर केस करवाते रहे, उसको लगातार बचाते रहे। उस अपराधी को रिवाल्वर का लाइसेंस भी दिया गया। लगता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन अपराधियों को संरक्षण देकर मेरी और मेरे परिवार की हत्या कराना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस एक साल की मशक्कत के बाद आज उस अपराधी को गिरफ्तार कर दिल्ली ला रही है।

पढ़ें :- Jharkhand news: झारखंड में पिकअप वैन पलटने से 7 मजदूरों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com