1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल, नूपुर शर्मा मामले पर रांची में हिंसा की जांच करें NIA

Jharkhand : झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल, नूपुर शर्मा मामले पर रांची में हिंसा की जांच करें NIA

याचिकाकर्ता का कहना है कि 10 जून को रांची में उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया। नारेबाजी और पथराव करते हुए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश रची गई। भीड़ ने हिंसा के दौरान शहर के कई धार्मिक स्थलों को भी निशाना पहुंचाया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 16 जून। झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा और बवाल की घटना की जांच NIA से कराने की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है।

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीष न्यायमूर्ति डॉ रविरंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी है। शुक्रवार यानी 17 जून को सुनवाई की तारिख मुकर्रर्र की गई है। याचिका सामाजिक कार्यकर्त्ता और RTI एक्टिवस्टि पंकज यादव ने अपने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से दाखिल की है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि 10 जून को रांची में उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया। नारेबाजी और पथराव करते हुए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश रची गई। भीड़ ने हिंसा के दौरान शहर के कई धार्मिक स्थलों को भी निशाना पहुंचाया। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर भी गोली चलाई गई। ये सुनियोजित तरीके से फैलाई गई हिंसा थी। इसलिए पूरे मामले की जांच NIA से होनी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com