मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
झारखंड

बच्चों को अश्लील फिल्में दिखाता था शिक्षक,लोगों ने जूतों की माला पहनाकर दिखाया गुस्सा

इंडिया वॉइस

झारखंड में एक शिक्षक द्वारा विद्यालय की छात्राओं को गोद में बैठाकर अश्लील वीडियो दिखाने की खबर के बाद आज स्थानिय ग्रामीण महिलाओं ने शिक्षक को जुतों की माला पहना कर घुमाया और पुलिस के हवाले कर दिया.

शेयर करें

जमशेदपुर झारखंड में एक शिक्षक को ग्रामीणों ने उसके चेहरे पर कालिख पोत कर जूते चप्पल की माला पहनाकर घुमाया है. आरोप है कि शिक्षक ने नाबालिग छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर उनका यौन शोषण किया है. फिलहाल, आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है.

दरअसल पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी स्थित खासजामदा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मे पढ़ाने वाले आरोपी शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार द्वारा पिछले कई दिनों से की स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक छात्राओं को जबरन गोद में बैठाकर मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने की शिकायत आ रही थी, कुछ भुक्तभोगी नाबालिग छात्राओं ने अपने परिजनों को आरोपी शिक्षक द्वारा किए जा रहे अश्लील करतूत की जानकारी दी. बाद में महिलाओं ने आरोपी शिक्षक प्रेम कुमार को बड़ाजामदा ओपी पुलिस को सौंपा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
आरोपी शिकक्ष छात्राओं के साथ करता था मारपीट

स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं जब शौच करने जाती थी तब भी आरोपी शिक्षक छात्राओं के शौचालय में जबरन प्रवेश करता था, छात्राओं के विरोध करने पर आरोपी शिक्षक छात्राओं के साथ भी मारपीट करता था. जब घटना की शिकायत छात्राओं ने अपने परिजनों से की तो बस्ती की महिलाएं काफी उग्र हो गई .
कार्रवाई होने तक जारी रहेगा महिलाओं का विरोध

इसके बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं स्कूल पहुंचीं और आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया. जिसके बाद शिक्षक की जमकर पिटाई की, फिर गले में जूतों की माला डाल कर और मुंह पर कालिख पोत उसे इलाके में घुमाया गया. महिलाओं का कहना था कि जब तक आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगी.

शेयर करें