मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

झारखण्ड में नहीं रुक रहा महिलाओं के साथ अपराध का सिलसिला, बीते दस दिनों में 4 महिलों की हुई हत्या

इंडिया वॉइस

बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी बाजार में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फल-सब्जी बेचनेवाली दुलार देवी (55) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात की है।

Murder graphic
शेयर करें

रांची : झारखण्ड सरकार रोज़गार और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी कितनी ही पीठ थपथपा ले लेकिन ज़मीन पर हकीकत कुछ और ही है। महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के नाम पर बार बार विपक्ष में बैठी भाजपा हेमंत सरकार पर सवाल खड़े करती है, बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी बाजार में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फल-सब्जी बेचनेवाली दुलार देवी (55) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात की है।

महिला बोड़ेया चौक की रहनेवाली थी। दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे और वारदात के बाद बोड़ेया की ओर से भाग निकले। महिला के सिर में आंख के ऊपर नजदीक से सटाकर गोली मारी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इसके बाद सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार और बरियातू थानेदार ज्ञानरंजन जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन अपराधियों के बारे में पुलिस को सुराग नहीं मिला। पुलिस घटनास्थल के समीप दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। यह कोई एक मात्र घटना नहीं है बीते दस दिनों में अलग अलग जगहों पर चार से ज्यादा महिलाओं की हत्या की खबरें आ चुकी हैं। जिसे लेकर विपक्ष में बैठी भाजपा बार बार सत्ताधारी पार्टी और उसके मुखिया हेमंत सोरेन को घेरने का प्रयास करती है।

शेयर करें