1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जेद्दाह से दिल्ली जा रहे Indigo flight की जोधपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

जेद्दाह से दिल्ली जा रहे Indigo flight की जोधपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

Indigo flight emergency landing: जेद्दाह से दिल्ली जा रहे Indigo flight की जोधपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत। यात्री की पहचान मित्रा बानो के रूप में हुई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Indigo flight emergency landing: जेद्दाह से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान को मंगलवार को एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद जोधपुर हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। यात्री की पहचान मित्रा बानो के रूप में हुई है। उन्हें जोधपुर के गोयल अस्पताल और अनुसंधान केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 61 वर्षीय महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'उड़ान' योजना भी लॉन्च

जानकारी के मुताबिक मित्रा बानो जम्मू-कश्मीर के हजारीबाग की रहने वाली थीं। आपको बता दें कि जब महिला की तबीयत खराब हुई तो उसका बेटा भी उसके साथ था. उन्होंने फौरन फ्लाइट में सफर कर रहे अन्य यात्रियों को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी।

यात्रियों ने इसकी जानकारी एयर होस्टेस को दी। इसके बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पता लगाया कि सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जोधपुर है। फिर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

महिला के साथ बेटा भी कर रहा था यात्रा
बताया जा रहा है कि जब महिला की तबीयत खराब हुई तो उसका बेटा भी उसके साथ था. उसने तत्काल तबीयत खराब होने की सूचना फ्लाइट में सफर कर रहे दूसरे यात्रियों को दी. यात्रियों ने यह जानकारी एयर होस्टेस को दी. इसके बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पता लगाया कि नजदीकी एयरपोर्ट जोधपुर है. फिर विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी.

मदुरै से दिल्ली जा रही फ्लाइट में यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी
इससे पहले इस साल भी मदुरै से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. उसके मुंह से खून निकलने लगा था. इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट करते हुए इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इसके बाद 60 वर्षीय यात्री को हवाई अड्डे के पास एक नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पढ़ें :- जोधपुर सेंट्रल जेल में इस्‍लाम धर्म नहीं कबूलने पर एक हिन्‍दू कैदी पर हमला,हाथ और पसलियों में कई फ्रैक्‍चर, जेलर पर लगे गंभीर आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com