मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

काजोल ने शुरू की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की शूटिंग

इंडिया वॉइस

एक सच्ची कहानी और वास्तविक पात्रों से प्रेरित फिल्म 'सलाम वेंकी एक अनुकरणीय मां सुजाता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का मुस्कराते हुए सामना किया।

शेयर करें

फिल्म अभिनेत्री काजोल ने शुक्रवार से अपनी नई फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की शूटिंग शुरु कर दी है । काजोल के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज अभिनेत्री -निर्देशक रेवती करेंगी। एक सच्ची कहानी और वास्तविक पात्रों से प्रेरित फिल्म ‘सलाम वेंकी एक अनुकरणीय मां सुजाता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का मुस्कराते हुए सामना किया।

फिल्म में काजोल सुजाता का ही किरदार निभाते नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर काजोल और रेवती दोनों काफी उत्साहित हैं। फ़िलहाल फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि यह एक प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाली कहानी होगी। ब्लाइव प्रोडक्शंस और टेक 23 स्टूडियो प्रोडक्शन के बैनर तले सूरज सिंह और श्रद्धा अग्रवाल द्वारा निर्मित इस फिल्म की कहानी समीर अरोड़ा द्वारा लिखित है।

शेयर करें