1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ पर कंगना रनौत का तंज, कहा- कितनी भी पोर्नोग्राफी दिखा लो, लेकिन…

दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ पर कंगना रनौत का तंज, कहा- कितनी भी पोर्नोग्राफी दिखा लो, लेकिन…

कंगना रनौत इन दिनों अपने शो लॉक-अप को लेकर काफी चर्चा में हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य कारवा की फिल्म गहराइयां को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। 11 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस फिल्म में लव ट्रायंगल है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार में अलीशा को अपनी चचेरी बहन टिया (अनन्या पांडे) के बॉयफ्रेंड से प्यार हो जाता है। उनका सीक्रेट अफेयर तब तक जारी रहता है जब तक कि चीजें बहुत सामने नहीं आ जातीं।

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम

कंगना का फिल्म गहराइयां पर तंज

इसके साथ ही फिल्म में कई इंटीमेट सीन हैं। अब इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने तंज कंसा है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि-‘मैं भी मिलेनियल हूं, लकिन मैं इस तरह का रोमांस समझती हूं। अब जो मिलेनियल या नए वर्ग या मॉडर्न होने के नाम पर परोसा जा रहा है, प्लीज ऐसा ना करें। बुरी फिल्म तो बुरी ही होती हैं। आप चाहे जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो या फिर पोर्नोग्राफी दिखा लो, लेकिन इसके नाम पर फिल्म को नहीं बचाया जा सकता है। ये फैक्ट है कि कोई गहराइयां वाली बात नहीं है।’

सोशल मीडिया पर कंगना की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। बतादें कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के कारण काफी मशहूर हैं। कंगना रनौत इन दिनों अपने शो लॉक-अप को लेकर काफी चर्चा में हैं।

पढ़ें :- वीकेंड पर 'Hanuman Ansh' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com