1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक से कनिका कपूर की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक से कनिका कपूर की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ब्रिटेन के नए पीएम को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। यही नहीं ऋषि सुनक को लेकर इंडस्ट्री सेलेब्स की सबसे खास पोस्ट बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने शेयर की है। कनिका ने ऋषि सुनक के साथ मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

ब्रिटेन के पीएम बनने को लेकर उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। खासतौर से भारतीय इस बात को लेकर बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- 'बुलाती है, मगर जाने का नहीं...', फेमस शायर राहत इंदौरी

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ब्रिटेन के नए पीएम को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। यही नहीं ऋषि सुनक को लेकर इंडस्ट्री सेलेब्स की सबसे खास पोस्ट बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने शेयर की है। कनिका ने ऋषि सुनक के साथ मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की है।

लंदन में फेयरमोंट विंडसर पार्क में चौथे वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड्स वीआईपी इवेंट को ऑर्गनाइज किया गया। इस इवेंट के गेस्ट ऑफ ऑनर, यूके के चांसलर ऑफ द एक्सचेकर, ऋषि सनक थे।

इस इवेंट में  यूके-इंडिया के सांस्कृतिक संबंधों में योगदान के लिए बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह इस इवेंट में मौजूद थीं और इस खास मौके पर उन्हें ऋषि सनक से मिलने का मौका मिला।

पढ़ें :- Bollywood vs Hollywood : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि विज़न और रिसर्च की कमी!

कनिका ने इंस्टाग्राम पर ऋषि सुनक के साथ अपनी खास तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उन्हें पीएम के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। कनिका ने इंस्टाग्राम पर ऋषि सुनक संग दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें से एक में वह ऋषि सुनक कनिका कपूर संग फोटो पोज दे रहे और दूसरी तस्वीर में वे आपस में बातचीज करते देखे जा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com