मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
दिल्ली

Kashmiri Pandits : केजरीवाल ने जंतर-मंतर से की कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग, बीजेपी और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को घेरा

केजरीवाल ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा और कहा कि इस तरह के हथकंडे ना अपनाएं। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।

शेयर करें

नई दिल्ली, 05 जून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि वहां का प्रशासन पीड़ित कश्मीर पंडितों को अपनी आवाज भी नहीं उठाने दे रहा है।

बीजेपी पर भड़के केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने रविवार को जंतर-मंतर पर कश्मीरी पंडितों के साथ एकजुटता दिखाने और उनकी निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं पर आक्रोश रैली आयोजित की। इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों को लेकर मांगे रखी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हो रही हत्याओं को रोकने की कोई ठोस कार्यनीति बने। कश्मीरी पंडितों को घाटी में ही नौकरी करने से जुड़ा बांड रद्द हो। कश्मीरी पंडितों की मांगें पूरी की जायें और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1990 में कश्मीरी पंडितों का घाटी से पलायन हुआ था। उस समय सारा देश उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित था। आज भी वैसा ही समय है। आज भी देश उनके हालात को लेकर चिंतित है।

बैठकें बहुत हुई अब कार्रवाई हो- केजरीवाल

कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि जब भी कोई घटना होती है तो उस पर गृह मंत्री उच्च स्तरीय बैठक बुलाते हैं। अब बहुत बैठकें हो गई हैं। अब लोग कार्रवाई चाहते हैं। केजरीवाल ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा और कहा कि इस तरह के हथकंडे ना अपनाएं। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।

गौरतलब है कि कश्मीर में पिछले कुछ सयम से गैर-मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। घाटी में बाहर से आने वालों और कश्मीरी पंडितों की चुन-चुन कर हत्या की जा रही है। इससे घाटी में दहशत का महौल पनप रहा है और वहां काम करने वाले गैर-मुस्लिम पलायन कर रहे हैं।

शेयर करें