मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

अध्यादेश के खिलाफ ‘आप’ की रैली में केजरीवाल ने मोदी पर जमकर साधा निशाना

Rajni

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने महारैली में प्रधान मंत्री मोदी के खिलाफ जमकर निशाना साधा।

AAP का केजरीवाल
शेयर करें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने महारैली में प्रधान मंत्री मोदी के खिलाफ जमकर निशाना साधा।

कहा कि गुजरात के सीएम और देश के पीएम के तौर पर वह 21 साल से राज कर रहे हैं। जबकि मैं 2015 में दिल्ली का सीएम बना। मुझे 8 साल हो गए। मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि 21 साल और आठ साल में किसने ज्यादा काम किया है।

उन्होंने कहा कि आज युवा, व्यापारी, छात्र, महिलाएं सभी परेशान हैं। देश में कहीं कोई काम नहीं हो रहा है। ईडी और सीबीआइ के जरिए विपक्षियों को परेशान किया जा रहा है।लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं।

बीजेपी का मतलब भारतीय जुगाड़ पार्टी: भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी का मतलब भारतीय जुगाड़ पार्टी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आज से 12 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए थे। आज इसी मंच से एक अहंकारी तानाशाह को देश से हटाने के लिए मंच पर इकट्ठे हुए हैं। आज इसी मंच से जो आंदोलन शुरू हो रहा है, वह भी पूरा होगा।

शेयर करें