मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

KGF Chapter 2 ने रचा इतिहास, चार दिनों में कमाये 551.83 करोड़, बाहुबली से निकली आगे

इंडिया वॉइस

KGF Chapter 2 (हिंदी वर्जन) ने इतिहास रचते हुए वीकएंड में बॉक्स ऑफिस पर 193.99 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के पहले सप्ताह में 50 करोड़ की दो बार कमाई करने वाली ये पहली मूवी बन गई है।

शेयर करें

फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। फिल्म ने भारत के साथ ही विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। इसकी कमाई ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को धूल चटा दी है। सिनेमाघरों में बाहुबली की तरह का ही क्रेज फैंस के बीच देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन से रिकॉर्ड बनाना शुरु कर दिया था। वीकएंड में मूवी के हिंदी वर्जन ने कुल 193.99 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। बाहुबली ने 200 करोड़ के आकंड़े को छह दिनों में पार किया था। जबकि केजीएफ 2 आज ही 200 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। KGF 2 ने अभी तक विश्वभर में अभी तक 551.83 करोड़ की कमाई कर ली है। मूवी ने चौथे दिन (रविवार) विश्वभर से 132.13 करोड़ की बड़ी कमाई की है।

चार दिनोंं में विश्वभर से हुई कमाई

विश्वभर के बॉक्स ऑफिस से हुई कमाई
Day 1 – ₹ 165.37 cr
Day 2 – ₹ 139.25 cr
Day 3 – ₹ 115.08 cr
Day 4 – ₹ 132.13 cr
कुल – ₹ 551.83 cr

यश की फिल्म ने जुटा लिए इतने करोड़

KGF Chapter 2 की कमाई देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये कन्नड़ सिनेमा की हजार करोड़ का आकंडा छूने वाली पहली मूवी बन सकती है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन में करीब 2.40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। हिंदी में रिलीज होने वाली ये पहली मूवी है जिसने केवल दो ही दिनों में बॉक्स ऑफिस में सौ करोड़ को पार कर लिया, केजीएफ चैप्टर 2 ने ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार केजीएफ चैप्टर 2 ने वीकएंड में अच्छी कमाई की है। शनिवार को मूवी ने करीब 93 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं हिंदी वर्जन ने कुल 48 करोड़ का कलैक्शन कर लिया है। केजीएफ ने कन्नड़ में 13.5 करोड़, तेलुगू करीब 16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, इसके साथ ही तमिल में 8 करोड़ व मलयालम में करीब 7 करोड़ की कमाई कर ली है।

IMDB में भी रचा इतिहास 
केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस के अलावा IMDB में भी इतिहास रच दिया है। 45 हजार से अधिक वोट्स के आधार पर फिल्म की रेटिंग 10 में 9.7 हो गई है। ये किसी भी भारतीय फिल्म की सबसे अधिक रेटिंग है।

शेयर करें