1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर मारा गया, भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में था शामिल, सरकार ने रखा था 10 लाख का इनाम

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर मारा गया, भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में था शामिल, सरकार ने रखा था 10 लाख का इनाम

भारत सरकार की आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। भारत सरकार की आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। निज्जर को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरी स्थित गुरुनानक सिख गुरुद्वारा के पास दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारी। निज्जर इस गुरुद्वारे का प्रधान भी था।

पढ़ें :- भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी को नई रफ्तार, माइग्रेशन से लेकर तकनीक तक 5 समझौतों पर सहमति

कनाडा से ही भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों को दे रहा था अंजाम 

पिछले साल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से हरदीप सिंह पर 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। वह कनाडा में बैठकर भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। हाल ही में भारत सरकार ने 41 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें हरदीप निज्जर का नाम भी शामिल था। निज्जर कनाडा में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख था। इसके अलावा खालिस्तानी टाइगर फोर्स का मुखिया भी था।

जालंधर में 2021 में पुजारी हत्याकांड में भी सामने आया था नाम

हरदीप सिंह निज्जर का नाम पंजाब के जालंधर में 2021 में पुजारी की हत्या में भी सामने आया था। इसके अलावा राज्य की और भी कई वारदातों में वह शामिल था। खालिस्तानी आंदोलन को बढ़ावा देने के खिलाफ भारत सरकार लगातार काम कर रही हैं।

पढ़ें :- भारत और कनाडा व्यापार वार्ता, बातचीत का पांचवां दौर शुरू

हाल ही में वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल समेत उसके तमाम समर्थकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 4 महीने पहले निज्जर के संगठन KTF को आतंकी संगठन करार दिया था। गृह मंत्रालय ने कहा था कि खालिस्तान टाइगर फोर्स कट्‌टरपंथी संगठन है। जिसका मकसद पंजाब में फिर आतंकवाद फैलाना है।

पंजाब में टारगेट किलिंग के पीछे भी इस संगठन का हाथ है। गृह मंत्रालय का कहना है कि ये संगठन भारत की क्षेत्रीय अखंडता, एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com