मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

राजा भैया सहित उनके समर्थकों पर एससी-एसटी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

इंडिया वॉइस

मारपीट समेत जातिगत टिप्पणी का आरोप, जिसके बाद धारा 147 धारा 367 342 323 504 506 और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Raja Bhaiya
शेयर करें

प्रतापगढ़ : जिले के कुंडा कोतवाली में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के साथ सुभाष सिंह, गोपाल केसरवानी और 15 अन्य समर्थकों के ऊपर एससी-एसटी समेत कई गंभीर धाराओं में सोमवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। कुंडा कोतवाली के रैयापुर बूथ पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के एजेंट राकेश पासी ने लगाया था। मारपीट समेत जातिगत टिप्पणी का आरोप, जिसके बाद धारा 147 धारा 367 342 323 504 506 और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि, कुंडा इलाके के रैयापुर निवासी राकेश कुमार पासी ने आरोप लगाया था कि वह बूथ संख्या 209 रैयापुर में समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट थे, तभी बूथ पर जनसत्ता दल के बूथ एजेंट टिंकू सिंह का किसी को फोन किये और बोले कि राकेश को बूथ से हटाओ नहीं तो जनसत्ता को वोट नहीं पड़ पाएगा ना ही वह कैप्चर हो पाएगा। तभी कुछ समय बाद राजा भैया, सुभाष सिंह, गोपाल केसरवानी अपने 15 समर्थकों के साथ आए और गाड़ी में भरकर ले गए। मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया, जातिसूचक शब्दों से गाली दिए गए जान से मारने की धमकी दी गई जिसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया था।

इसी मामले को लेकर जब राकेश पासी ने कुंडा कोतवाली में तहरीर दिया तो पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल इस मामले पर अभी तक राजा भैया की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद कुंडा सहित जिले की राजनीतिक सियासत गर्म हो गई है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर राजा भैया और उनके समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है।

शेयर करें