Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः यमुनानगर में गेस्ट टीचरों पर लाठीचार्ज, 20 अध्यापक घायल

हरियाणाः यमुनानगर में गेस्ट टीचरों पर लाठीचार्ज, 20 अध्यापक घायल

यमुनानगर में अपनी लंबित मांगों को लेकर लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे अतिथि अध्यापकों पर प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान राज्य प्रधान समेत 20 अध्यापक घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारी सरकार और प्रशासन को जमकर कोस रहे थे।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। यमुनानगर में अपनी लंबित मांगों को लेकर लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे अतिथि अध्यापकों पर प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान राज्य प्रधान समेत 20 अध्यापक घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारी सरकार और प्रशासन को जमकर कोस रहे थे।

पढ़ें :- बाइक सवार को बचाने में मासूम की मौत, 14 घायल

यमुनानगर में जहां जिला सचिवालय पर अपनी मांगों को लेकर साल 2023 के अंतिम दिन अतिथि अध्यापक धरना प्रदर्शन कर रहे थे तो वहीं इस दौरान पुलिस की तरफ से इन पर लाठीचार्ज किया गया। जिससे 20 अध्यापक घायल हो गए।

नियमित करने और अन्य सुविधाओं की कर रहे थे मांग

जानकारी के मुताबिक कई सालों से अतिथि अध्यापक के तौर पर सेवाएं दे रहे इन प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग नियमित करना और अन्य सुविधाएं प्रदान करने की थी। प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने बताया कि उन्होंने इस प्रदर्शन के बारे में पहले ही सरकार और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। वे लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन जानबूझकर उन पर लाठीचार्ज किया गया।

जिससे उनके राज्य प्रधान समेत कई अध्यापक घायल हुए हैं। उनके राज्य प्रधान का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने गुप्ता पैलेस के पास महापड़ाव डालने के लिए पुलिस अधीक्षक और जिला उपायुक्त से परमिशन ली थी।

पढ़ें :- नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल

पुलिस वहां की बजाए उन्हें अनाज मंडी में ले आई और यहां आकर उनके साथ बर्बरता की गई। उन्होंने कहा कि नया साल शुरू होने से पहले ही सरकार ने लाठी उठा ली है। बता दें कि महीना भर पहले प्रदर्शन कर उन्होंने कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर से भी मुलाकात की थी। जिस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी बात रखने का आश्वासन दिया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com