मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

काले कोट और बैंड के बगैर अदालत में नहीं जा सकेंगे वकील, जानें कहां लगी है रोक

Rajni

बनारस बार एसोसिएशन ने कहा है कि जो वकील काला कोट और बैंड पहन कर नहीं आएंगे। उन्हें अदालत परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

black coat
शेयर करें

वारणसी। बनारस बार एसोसिएशन ने कहा है कि जो वकील काला कोट और बैंड पहन कर नहीं आएंगे। उन्हें अदालत परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

काला कोट और बैंड के बगैर वकीलों के बनारस अदालत में जाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही इस पर निगरानी के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। कमेटी इस बात पर भी नजर रखेगी कि कचहरी परिसर में यूपी बार काउंसिल से रजिस्ट्रेशन कराए बगैर जो लोग काला कोट पहने नजर आएंगे, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

फर्जी वकीलों को चिह्नित करने के लिए उठाया गया है कदम

एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप राय ने ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य काले कोट को बदनाम कर रहे फर्जी वकीलों को चिह्नित करना है। रजिस्टर्ड वकील ड्रेस कोड में आएंगे तो फर्जी वकीलों को चिह्नित करना आसान हो जाएगा। निगरानी समिति में ओमशंकर श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, पीएन राय, नूर फातिमा, यामिनी शर्मा और रमेश राजभर समेत 15 अधिवक्ता शामिल हैं।

टैग: Court
शेयर करें