मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
टेलीविजन

Lock Upp : मुनव्वर फारूकी ने जीती ‘लॉकअप’ शो की ट्रॉफी, 20 लाख कैश, कार और इटली की फ्री ट्रिप

सबसे पहले कंगना ने शो में तीन फाइलिस्ट फाइनल किए। पहले नंबर पर मुनव्वर फारूकी, दूसरे पर अंजली अरोड़ा और फिर तीसरे नंबर पर पायल रोहतगी थीं।

शेयर करें

कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ को आखिरकार विनर मिल गया। शनिवार को लॉकअप के फाइनल में जीत की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम की। मुनव्वर फारूकी लॉकअप के पहले सीजन के विजेता बने। शो में उन्हें इनाम के तौर पर ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए, कार और इटली की फ्री ट्रिप मिली। शो में कुल 6 फाइनलिस्ट पहुंचे। कंगना रनौत ने सबसे पहले शो में प्रिंस नरुला को अलग किया और बताया कि उन्हें उनके एक काम के लिए भेजा गया था ना कि कंटेस्टेंट बनकर। उनका काम था कि घर में वो आग लगाएं और घरवालों को चार्ज अप करें। इसके बदले में प्रिंस नरुला को एक डील मिली है, जिसके तहत वो अल्ट बालाजी की सीरीज में लीड रोल में काम करेंगे।

मुनव्वर ने पायल रोहतगी को दी कड़ी टक्कर

सबसे पहले कंगना ने शो में तीन फाइलिस्ट फाइनल किए। पहले नंबर पर मुनव्वर फारूकी, दूसरे पर अंजली अरोड़ा और फिर तीसरे नंबर पर पायल रोहतगी थीं। पहले आजमा फल्लाह बाहर हुईं और उसके बाद शिवम शर्मा। इसके बाद बाकी 3 कंटेस्टेंट्स में से सबसे पहले अंजली बाहर हुईं और आखिर में पायल और मुनव्वर बच गए । मुनव्वर ने पायल को कड़ी टक्कर दी और शो के विजेता बने।

दर्शकों को शो के दूसरे सीजन का इंतजार

मुनव्वर शुरुआत से ही शो में अपनी पकड़ बनाए हुए थे और वो काफी अच्छा खेल रहे थे। शो के विजेता बनकर मुनव्वर बहुत खुश थे और उन्होंने इस जीत के लिए दर्शकों और शो के मेकर्स के प्रति अपना आभार जाहिर किया। अब दर्शकों को शो के दूसरे सीजन का इंतजार है।

शेयर करें