मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल में खरीदा 48 करोड़ का आलीशान फ्लैट, देखें तस्वीरें

इंडिया वॉइस

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल में 48 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है। अपार्टमेंट sea-view है और 5,384 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। संपत्ति के अंदर की तस्वीरें देखें।

शेयर करें

Madhuri Dixit new flat: सूत्रों द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों के अनुसार, माधुरी दीक्षित ने हाल ही में मुंबई के वर्ली में ₹ 48 करोड़ में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है और ये मुंबई के लोअर परेल इलाके में एक शानदार बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स की 53वीं मंजिल पर स्थित है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये प्रॉपर्टी 28 सितंबर, 2022 को रजिस्टर्ड की गई थी. माधुरी दीक्षित ने ये संपत्ति इंडियाबुल्स ब्लू, लोअर परेल में खरीदी है.

माधुरी का नया लगजरी फ्लैट
आपको बता दें कि, इंडियाबुल्स वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण मुंबई के वर्ली में आवासीय संपत्ति 10 एकड़ के क्षेत्र में स्थित है और अरब सागर के शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है। इसमें बड़े स्विमिंग पूल, एक फुटबॉल पिच, एक जिम, स्पा, क्लब और कई अन्य सुविधाएं हैं। यहां देखिए माधुरी के फ्लैट की लेटेस्ट तस्वीरें-

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, माधुरी ने सितंबर में सेलर कैलीस लैंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ सेल कनवेंस डीड पर साइन किए, और 2.4 करोड़ की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फ्लैट 5,384 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें सात कार पार्किंग की जगह है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपार्टमेंट से शहर का शानदार सीनरी दिखाई देता है, और ये 53वीं मंजिल पर स्थित है.

माधुरी को फ्लैट के लिए मिली एक फीसदी की रियायत
महाराष्ट्र सरकार के नए नियमों के मुताबिक अगर कोई महिला होमबॉयर है, तो स्टैंप ड्यूटी पर एक फीसदी की छूट दी जाती है. इसलिए, इस फ्लैट की खरीद पर राज्य के राजस्व विभाग के जरिए माधुरी को एक फीसदी की रियायत दी गई.

शेयर करें