राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने सोमवार को मध्य प्रदेश के धार में हुए बस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Updated Date
धार, 18 जुलाई। मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिले की सीमा पर खलघाट में महाराष्ट्र रोजवेज की एक बस सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राहत बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू दल ने उनके शव बरामद कर लिए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जाहीर किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बस में 13 से 14 लोग ही सवार थे और किसी को भी बचाया नहीं जा सका। उन्होंने ट्वीट में कहा कि खलघाट हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कुछ भ्रम की स्थिति बन गई थी, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार 13 लोग की हादसे में मौत हुई है। घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इससे पहले गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने ही दावा किया था कि 15 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
आज खलघाट में हुई भीषण बस दुर्घटना में शोकाकुल परिजनों के साथ मैं और पूरी सरकार साथ खड़ी है।
मृतकों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जायेगी।
शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझे, दु:ख की इस घड़ी में हम सब साथ हैं।
पढ़ें :- मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता ने पत्नी एवं दोनों बेटों सहित खुद भी खाया जहर, चारों की हुई मौत
।। ॐ शांति ।। pic.twitter.com/ZkZehWSqh2
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 18, 2022
सीएम शिवराज ने जताया दुख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि धार जिले के खलघाट में बस के नर्मदा नदी में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को ये गहन दुख सहन करने की शक्ति देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। बस को निकाल लिया गया है। खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
इंदौर से पुणे जा रही बस के धार में हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री @mieknathshinde जी से फोन पर चर्चा कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। महाराष्ट्र के यात्रियों के शवों को ससम्मान वहां भेजने की व्यवस्था करने के संबंध में भी जानकारी दी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 18, 2022
महाराष्ट्र CM शिंदे से की फोन पर बात
शिवराज चौहान ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि इंदौर से पुणे जा रही बस के धार में हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। महाराष्ट्र के यात्रियों के शवों को ससम्मान वहां भेजने की व्यवस्था करने के संबंध में भी जानकारी दी है।
मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मध्य प्रदेश के इंदौर में एसटी महामंडल की बस नदी में गिरने से हुए हादसे पर मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि घायलों का शासकीय स्तर पर इलाज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सभी घायलों को एयरलिफ्ट करके महाराष्ट्र में लाया जाएगा।
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने सोमवार को मध्य प्रदेश के धार में हुए बस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।