मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मांगों के लिए मध्य प्रदेश पीआईयू कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Rajni

भोपाल मध्य प्रदेश आउटसोर्स शासकीय के सैकड़ों कर्मचारी भोपाल पहुंचे। कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक ढंग से पीडब्ल्यूडी के पीआईयू विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेपी मेहरा को ज्ञापन सौंपा।

employ protest
शेयर करें

भोपाल। भोपाल मध्य प्रदेश आउटसोर्स शासकीय के सैकड़ों कर्मचारी भोपाल पहुंचे। कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक ढंग से पीडब्ल्यूडी के पीआईयू विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेपी मेहरा को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पीआईयू आउट सोर्स कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। आउटसोर्स पीआईयू कर्मचारी रेखा रैकवार ने कहा कि कुछ कर्मचारियों को उच्चस्तर पर वेतन दिया जाता है तो कुछ को निम्न स्तर पर।

जबकि पीआईयू विभाग की लांचिंग के साथ जिम्मेदारी से सभी कर्मचारी लंबे समय से काम कर रहे हैं। जिन्हे नियमतीकरण के लिए कई बार सरकार से आश्वासन भी मिल चुका है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीआईयू जेपी मेहरा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाएगा।

टैग: MP
शेयर करें