मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

इस्लामिक देश में योग दिवस पर योगा करने वालों को उपद्रवी भीड़ ने भगाया, राष्ट्रपति ने जांच के दिये आदेश

इंडिया वॉइस

इंटरनेशनल योग दिवस के अवसर पर मालदीव के माले शहर के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में योग दिवस पर योग करने वालों को कुछ लोगों की भीड़ ने स्टेडियम से बाहर निकाल दिया। इन लोगों ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

शेयर करें

नई दिल्ली, 21 जून 2022। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया भर के देशों में लोग योग करते नजर आए। वहीं मालदीव का नजारा कुछ अलग ही दिखा। मंगलवार मालदीव के माले में लोग अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योगा करने के लिए नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में एक साथ एकत्रित हुए तभी कहीं से वहां उपद्रवी भीड़ आ गई। भीड़ ने योग करने वालों को स्टेडियम से जबरन बाहर कर दिया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

कहा जा रहा है ये प्रदर्शनकारी लोग कार्यक्रम से नाराज थे। प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम में मौजूद लोगों को योग नहीं करने दिया। लोगों ने ये भी शिकायत करते हुए कहा कि उपद्रवी लोगों ने उन्हें जबदस्ती स्टेडियम से बाहर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन उपद्रवियों की भीड़ पुलिस के साथ झड़प करने लगी। माहौल को शांत करने के लिए पुलिस बल को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

दरअसल, इंडियन कल्चरल सेंटर ने मालदीव के युवा व खेल मामलों के मंत्रालय के साथ संयुक्त तत्वाधान में योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में योग दिवस के मौके पर नेशनल स्टेडियम में योग और मेडिटेश सेशन रखा गया था। स्टेडियम में सबुह लोग सही समय से पहुंचकर योग कर ही रहे थे कि कहीं से उपद्रवी लोगों की भीड़ स्टेडियम में घुस आई। ये लोग स्टेडियम में तोड़फोड़ करने लगे और योग करने वाले लोगों को वहां से भगा दिया।

मालदीव्स के राष्ट्रपति ने ट्विट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुई घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसकी जांच के आदेश दिये गये हैं।

शेयर करें