मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपी में दल बदल की राजनीति जारी, रश्मि आर्या समेत कई सपा नेता भाजपा में हुए शामिल

इंडिया वॉइस

यूपी में इन दिनों दल बदल की राजनीति रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। कभी भाजपा के नेता भारी संख्या में सपा का दामन थामते हुए नज़र आ रहे हैं कभी सपा के नेता भाजपा में शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं।

Anurag Thakur
In UP, elections will be held between nationalists and anti-nationals in 2022- Anurag Thakur
शेयर करें

UP Assembly Election 2022 : समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक रश्मि आर्या और कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह समेत कई नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की।

किसान विरोधी पार्टी है सपा – केशव प्रसाद मौर्य 

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के गुब्बारे से हवा निकलने वाली है। सपा की जो हालत 2014, 2017 और 2019 में हुई है, उससे भी खराब हालत 2022 में होगी। उन्होंने कहा कि सपा किसान विरोधी पार्टी है। सपा सरकार में गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होता था, किसानों को मुआवजा नही मिलता था जबकि भाजपा की सरकार ने 36 हजार करोड़ का कर्ज किसानों का माफ किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में धनराशि भेजी जा रही है।

गरीब कल्याण के बारे में नहीं सोच सकती सपा 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसानों के खाते में एक लाख 60 हजार करोड़ भेजे जा चुके हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से माफी तक मांग लेते हैं। गरीब कल्याण के बारे में समाजवादी पार्टी कभी नहीं सोच सकती। सपा सिर्फ गुंडों और माफिया के लिए काम करती है। यह दंगाई और माफिया को टिकट दे रहे हैं। जनता उन्हें 2022 में बहुत करारा सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव किसान हितैषी होने का दावा कर रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी सरकार में किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। तमाम दलों के साथ सपा के गठबंधन पर केशव मौर्य ने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल एक हो जाएं तो भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। उनके साथ नेता हैं लेकिन भाजपा के साथ जनता है।

ये नेता हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह, झांसी से सपा की पूर्व विधायक रश्मि आर्या, चित्रकूट के बसपा नेता बृजमोहन कुशवाहा, भारतीय जनवादी पार्टी के नेता सतेंद्र चौहान और सपा नेता सुरभि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

शेयर करें