मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः शहादत देश के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी: अनुराग ढांडा

Rakesh

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार को रोहतक जिले के सांपला क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस्माइला में बीएसएफ के इंस्पेक्टर शहीद जगमेंदर सिंह के यहां शोकसभा में पहुंचे। उन्होंने शहीद परिवार का हाल जाना और कहा कि देश के लिए शहीद होना सबसे बड़ी कुर्बानी है।

Aam Aadmi Party Senior Vice President Anurag Dhanda
शेयर करें

रोहतक। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार को रोहतक जिले के सांपला क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस्माइला में बीएसएफ के इंस्पेक्टर शहीद जगमेंदर सिंह के यहां शोकसभा में पहुंचे। उन्होंने शहीद परिवार का हाल जाना और कहा कि देश के लिए शहीद होना सबसे बड़ी कुर्बानी है।

जिस तरीके से दिल्ली और पंजाब में शहीद परिवार को आम आदमी पार्टी की सरकार एक करोड़ की सम्मान राशि देती है। ठीक ऐसे ही हरियाणा सरकार को भी ड्यूटी पर शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए एक करोड़ की सम्मान राशि का प्रावधान करना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने शहीद जगमेंद्र जी के पुत्र को उनकी जगह पर नौकरी पर लगवाने की सरकार से अपील की।

टैग: haryana
शेयर करें