1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

कानपुर। शहर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ स्थित गौरव फर्नीचर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।

By HO BUREAU 

Updated Date

​कानपुर। शहर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ स्थित गौरव फर्नीचर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। हैरानी की बात यह रही कि बाहर झमाझम बारिश हो रही थी और उसी दौरान दुकान देखते ही देखते आग की लपटों से घिर गई।

पढ़ें :- पांच नदियों का होता है अद्भुत संगम, चंबल की धरती बन रही पर्यटन और आस्था का केंद्र

मौके पर पहुँचीं दमकल की गाड़ियाँ

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोविंद नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया बारिश के बावजूद आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।

कोई हताहत नहीं…

​राहत की बात यह है कि फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासन द्वारा आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है।

नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- योगी सरकार की 'खेत तालाब योजना' ने बदली बुंदेलखंड के बांदा की तकदीर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com