मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सपा, कांग्रेस के बाद अब बसपा ने भी जारी की 53 प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें लिस्ट

इंडिया वॉइस

बता दें कि उन्होंने 58 विधानसभा क्षेत्र में 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

शेयर करें

UP Assembly Election 2022 : बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज अपने जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की पहली सूची जारी कर दी है। बता दें कि उन्होंने 58 विधानसभा क्षेत्र में 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है, मैं अपने शुभचिंतकों और उन सभी लोगों का जो कोरोना का पालन करते हुए जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं, उनका स्वागत कर रही हूं।

सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय होगा मूलमंत्र – मायावती

उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर लाखों संख्या में आए कार्यकर्ताओं के बीच जो भी जरूरी बाते की है, उस पर भी अमल किया जाएगा। देश की करोड़ों जनता को कानून के माध्यम से कानून का राज चलाकर जन सुख शांति के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सन् 2022 उम्मीदों की नई किरण लेकर आ रहा है। हम फिर से सत्ता में वापस आयेंगे, इस बार हम लौटने के बाद ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ पर ही सरकार चलाएंगे। अपने सन्देश में उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में जो कार्यकर्ता घर में मेरा जन्मदिन मना रहे हैं, वे घर में ही रहकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करें।

सपा की पहली सूची में मुस्लिम की उपेक्षा

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा की जारी की गयी पहली सूची में मुस्लिम की उपेक्षा की गयी है। बसपा की सूची में इनका ध्यान रखा गया है। साथ ही अपर क्लास का भी ध्यान रखा गया है। समाजवादी पार्टी के दलित महापुरुषों के सम्मान की बात में रत्तीभर सच्चाई नहीं है। इस अवसर पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा-भाग 17’ का हिंदी और अंग्रेजी वर्जन का लोकार्पण किया।

उम्मीदवारों की लिस्ट 

BSP Candidate List

BSP Candidate List

BSP Candidate List

 

शेयर करें