मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः यमुनानगर में खनन माफियाओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, डंपर, जेसीबी और कार को जब्त करने से खफा थे माफिया

Rakesh

हरियाणा में खनन माफियाओं के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। यमुनानगर जिले के प्रतापनगर थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके डंपर, जेसीबी और कार को जब्त कर लिया गया है।

mining
शेयर करें

यमुनानगर। हरियाणा में खनन माफियाओं के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। यमुनानगर जिले के प्रतापनगर थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके डंपर, जेसीबी और कार को जब्त कर लिया गया है।

यमुनानगर जिले के प्रतापनगर के बनियावाला गांव में रविवार की रात पुलिस को अवैध खनन की खबर मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। प्रतापनगर थाने के SHO समेत कई पुलिसकर्मियों ने खनन से भरे डंपर और जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया। जैसे ही पुलिस की टीम वाहनों को लेकर प्रताप नगर थाने की तरफ निकली तो पीछे खनन माफियाओं ने पुलिस की टीम को घेर लिया और हाथापाई करने लगे।

तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रतापनगर थाने के SHO जसबीर ने बताया कि हमें कई दिनों से बनियावाला गांव में अवैध माइनिंग की गुप्त सूचना मिल रही थी। जैसे हम मौके पर पहुंचे तो हमें वहां पर डंपर और जेसीबी चलती मिली। हम उन्हें कब्जे में लेकर प्रताप नगर थाने आ ही रहे थे कि पीछे से एक बाइक और कर में सवार कुछ लोग आए और हमारे साथ बदसलूकी करने लगे। हमारी टीम के साथ खनन माफियाओं ने हाथापाई भी की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो लोग अभी भी फरार हैं।

शेयर करें