मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

लखनऊः बदमाशों ने घर में अकेली महिला का गला चाकू से रेता, मौत

Rajni

यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी।

murder
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। जब पति घर पहुंचा तो पत्नी फर्श पर लहूलुहान अवस्था में मिली। अनन-फानन में पति पत्नी को लेकर सहारा अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी पूर्वी डॉ. हृदेश कुमार ने बताया कि छोटा भरवारा गांव निवासी आर्दश कुमार एफसीआई में कार्यरत हैं। बदमाशों ने उनके घर में घुसकर पत्नी अनामिका (35) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आर्दश ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई उस वक्त अनामिका घर पर अकेली थी।

जब वह घर पहुंचे तो पत्नी अनामिका फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी और घर में सारा-सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस और फॉरेसिंक टीम को घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिलते हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से भाग निकले, लेकिन पड़ोसियों की मामले की बिल्कुल भी भनक नहीं लगी।

शेयर करें